Skip to main content

एक किन्नर से शादी करने वाले मर्द की कहानी

रे दोस्त और मोहल्लेवाले समझते हैं कि मैं बस पैसे के लिए निशा के साथ हूँ. वो पैसा कमाती है और मैं ख़र्च करता हूँ.
आम लोगों को भी यही लगता है कि किन्नर पैसे वाले होते हैं. वो शौक़ से रहते हैं. उनके पास मुफ़्त का पैसा होता है और पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ कुछ होती नहीं.
लेकिन ये लोगों की ग़लतफ़हमी है. ये अधूरा सच है.
मैं और निशा इस दस बाई दस फ़ुट के क़मरे में रहते हैं. रात को जब क़मरे में हल्की रोशनी होती है तो दीवारों का ये केसरिया रंग मुझे अच्छा लगता है.
हमारे पास एक ढोलक है, एक बिस्तर और कोने में दुर्गा जी की ये मूर्तियाँ. निशा इनकी पूजा करती है.
निशा कहती है कि जब हम अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवारवालों को ही नहीं समझा पाये, तो लोगों को इस बारे में समझाने से क्या बदल जायेगा.
इसीलिए घर के बारे में वो बाहर के लोगों से कम ही बात करती है.
निशा मुझे किसी हिरोइन से कम नहीं लगती. बड़ी-बड़ी आँखें. साफ़ रंग. और माथे पर बड़ी बिंदी लगाने का उसे बहुत शौक़ है.
हम दोनों की कहानी बारह साल पहले दोस्ती से शुरू हुई थी.हले निशा का नाम प्रवीण था. हम एक ही मोहल्ले में रहते थे. जब मैं प्रवीण से पहली बार मिला, तो वो दसवीं क्लास में था.
मैंने छठी क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. माँ-बाप और बड़े भाई ने काफ़ी समझाया था कि मैं स्कूल जाऊं. पर उन दिनों हम ख़ुद को 'हीरो' समझते थे.
आज मैं भले ही उसे 'बुरी संगत' कहूँ, लेकिन जिन लोगों में मैं उठ-बैठ रहा था, उनका मुझ पर काफ़ी असर था.
उनमें से ही कुछ लोगों के साथ मिलकर मैंने शादी वाले घरों में जाकर 'घोड़ी', 'टप्पे', 'बन्ने' और कई दूसरे तरह के लोकगीत गाने का काम शुरू किया था.
सोलह साल की उम्र में मैं अपने ख़र्चे ख़ुद उठाने लायक हो गया था. उधर, प्रवीण बारहवीं क्लास में आ गया था.

हम दोनों नाबालिग थे और लव-रिलेशन में थे. वो लड़की है या लड़का, इस बात से मुझे कभी फ़र्क महसूस नहीं हुआ.
उसका ख़ूबसूरत होना या लड़की जैसा दिखना, मेरे लिए मायने नहीं रखता था. बल्कि जब मैं और प्रवीण मिले थे, तब वो लड़कों की तरह ही पैंट-शर्ट पहनता था.
वो पढ़ाई कर सके इसके लिए तब मैंने एक बैटरी का इंतज़ाम किया था.
मुझे लगता है कि उस वक़्त जो तकलीफ़ें थीं, उनसे हम साथ लड़े, जिस वजह से हमारा रिश्ता और मज़बूत हुआ.
मुझे खुशी है कि प्रवीण मुझसे ज़्यादा पढ़ लिख गया. मेरी माँ कहती थी कि पढ़ने-लिखने से दुनिया बदल जाती है. पर प्रवीण के लिए दुनिया नहीं बदली.
'किन्नरों को नौकरी नहीं देंगे', ऐसा कहकर कई लोगों ने प्रवीण को काम पर रखने से मना कर दिया.
इसी वजह से प्रवीण ने किन्नरों के समूह में शामिल होने का फ़ैसला किया था. हमारे पास कोई विकल्प नहीं था.
मैं जानता था कि किन्नरों का ग्रुप जॉइन करने का मतलब होगा, शादियों और लोगों की ख़ुशी के मौक़ों पर गाना गा-बजाकर पैसे माँगना.
मुझे आज भी याद है वो दिन, जब मैंने पहली बार निशा (प्रवीण) को गली में तालियाँ पीटते देखा था. मुझे बहुत दुख हुआ था.
लोगों ने, उसके घरवालों ने उसे वैसे ही स्वीकार किया होता, उसकी थोड़ी भी मदद की होती तो वो आज कुछ और कर रही होती. उसे मजबूरी में इस पेशे में न आना पड़ता.
हालांकि मैं अब साउंड सिस्टम लगाने का ठेका लेने लगा हूँ और हम दोनों मिलकर ठीकठाक कमा लेते हैं. घर चल जाता है.

निशा के साथ जो हुआ, उसे लेकर शुरुआत में मुझे थोड़ा ग़ुस्सा आता था. लेकिन उसके काम को लेकर शर्मिंदगी का अहसास मुझे कभी नहीं हुआ, क्योंकि वो ख़ुश थी. हम ख़ुश थे.
किन्नर समूह की मुखिया ने ही प्रवीण का नाम बदलकर निशा रखा था.
मैंने इस सबमें उसका साथ दिया पर उसके बड़े भाई और उसके पिता ने कई बार उसकी पिटाई की.
निशा के घर का माहौल इतना ख़राब हो गया कि जब उसकी माँ का देहांत हुआ तो परिवारवालों ने उससे मुंडन करवाने को कहा, लेकिन निशा ने साफ़ मना कर दिया.
निशा की माँ के गुज़रने के कुछ दिन बाद हमने शादी कर ली. हमारी शादी को अब लगभग दस साल हो गए हैं.
एक बार हमने सरकारी दफ़्तर में जाकर छोटे बाबू से अपनी शादी रजिस्टर करवाने के बारे में पूछा था. वो बोले, "हिजड़ों की शादी रजिस्टर नहीं होती."
किसी ने बताया कि निशा सेक्स चेंज ऑपरेशन करा ले तो शादी रजिस्टर हो सकती है. लेकिन ये सब करने की ज़रूरत हमें महसूस नहीं हुई. तो हमारी शादी की कोई कागज़ी या क़ानूनी मान्यता नहीं है.

ऐसा रिश्ता बनाने वाले हम अकेले नहीं हैं. निशा के समूह में क़रीब 25 किन्नर ऐसे हैं जिनसे पुरुषों ने शादी की है.
इन 25 में से 10 पुरुष ऐसे हैं जिनकी किसी महिला से भी शादी हुई, उनका परिवार है और बच्चे भी. लेकिन वो सप्ताह में दो दिन अपने किन्नर पार्टनर के साथ रहते हैं.
निशा और मेरे रिलेशन में ये पहले से तय था कि बंदा (पति) मैं हूँ और निशा मेरी पत्नी है. वो मेरे लिए करवा चौथ का व्रत भी रख लेती है. तैयार होती है तो मुझसे पूछती है कि वो कैसी लग रही है.
लेकिन हमारे यहाँ ये नहीं है कि घर में मर्द मैं हूँ तो मेरी ही चलेगी.
हर छह महीने में किन्नर समूह के सदस्य एक पार्टी करते हैं. इसमें सभी किन्नर अपने पतियों के साथ आते हैं.
निशा और मुझे ये पार्टियाँ बहुत पसंद हैं. इन पार्टियों में सभी जमकर डांस करते हैं और बढ़िया खाते-पीते हैं.
मुझे ये पार्टियाँ इसलिए भी पसंद हैं क्योंकि इनमें निशा एक किन्नर की तरह नहीं, बल्कि एक 'महिला की तरह' पेश आती है.
कई बार किन्नर, लड़कों को भी छेड़ देते हैं पर निशा इन पार्टियों में या कहीं घूमते वक़्त ये ख़याल रखती है कि वो मेरे सामने तालियाँ न पीटे, गालियाँ न दे और किन्नरों के लहज़े में लोगों से तेज़ आवाज़ में बात न करे.
वो शायद मुझसे शर्माती है. ये मुझे अच्छा लगता है.
किसी लड़की के साथ रिलेशन में होना कैसा होता है, ये भी मुझे इसलिए पता है क्योंकि प्रवीण से पहले मैं एक लड़की के साथ दो साल तक रिलेशन में था. हमारे शारीरिक संबंध भी थे, लेकिन वो मुझसे आठ साल बड़ी थी.
बाद में उसकी शादी हो गई. पर मुझे लगता है कि मैं किसी महिला से रिलेशन होने के मुक़ाबले अब ज़्यादा ख़ुश हूँ.
लेकिन प्रवीण के साथ होने का एहसास मुझे हमेशा ही अच्छा लगा. घर में मैं पति हूँ और वो पत्नी. ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रवीण की फ़ीलिंग शुरुआत से ही लड़कियों वाली थी.
उसे मेकअप करने का बहुत शौक है. 12वीं क्लास में ही उसने अपने कान छिदवा लिये थे और बाल बढ़ाने शुरू कर दिये थे. यहाँ तक कोई समस्या नहीं थी.
लेकिन जब प्रवीण के घरवालों को पता लगा कि उनका बेटा 'लड़का' नहीं है और वो मेरे साथ रिलेशन में है तो उन्होंने रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई की. और ऐसा सिर्फ़ एक बार नहीं हुआ.
उन्होंने प्रवीण को घर से निकाला तो नहीं, लेकिन उसे छत पर बने एक कमरे में रहने को कह दिया और वहाँ पानी और बिजली तक बंद कर दी.

Comments

Popular posts from this blog

सानिया को शोएब अख़्तर ने बदक़िस्मत ख़ातून क्यों कहा

क्रिकेट वर्ल्ड कप में 1 6 जून को पाकिस्तान की भारत से हार के बाद भारत की टे निस स्टर सानिया मिर्ज़ा इस बार पाकिस्तान में निशाने पर हैं. पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने भी सानिया को ट्विटर पर कई सलाह दे डाली. इस सलाह के बाद सानिया बिफर पड़ीं और वीना मलिक को ब्लॉक कर दि या. अब पूरे मामले पर पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर सामने आए हैं. उन्होंने सानिया को बदक़िस्मत ख़ातून कहा है. शोएब अख़्तर ने कहा, ''सानिया एक बदक़िस्मत ख़ातून हैं जो कुछ भी कर लें लेकिन हिन्दुस्ता न और पाकिस्तान में निशाने पर आ ही जाती हैं. सानिया को लोग बेमतलब के निशाने पर लेते हैं. अगर वो अपने पति के साथ खाना खाने गई हैं और उनका छोटा बच्चा भी है, तो इसमें क्या ज़ुर्म कर दिया?'' शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है, ''उन्होंने पाकिस्तानी से शादी कर ली तो इसके लिए हिन्दु्स्तान से आलोचना झेलनी पड़ी अब जब पाकिस्तान मैच हारा तो इसकी ज़िम्मेदारी भी उन्हीं के ऊपर डाली जा रही है. आप किसी के परिवार के बारे में कैसे कुछ कह सकते हैं? वो पि छले दो महीने से मिल नहीं पा रही थीं. क्या...

الدهون البنية: هل يمكن أن تسهم في تنحيف جسمك؟

يمثل تراكم الدهون في الجسم مشكلة كبيرة للكثيرين، ويرغب العديد الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع من الناس في تقليل نسبتها في أجسادهم للحصول على أجسام رشيقة، لكن الأبحاث الط الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع بية الحديثة قد تقلب بعض افتراضاتنا وقناعاتنا السائدة حول الدهون رأسا على عقب. ويعتقد علماء الآن، أن هناك نوعاً من الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع الدهون المخبأة داخل أجسامنا قد يساعد في جعلنا نحاف القامة. ويسمى هذا النوع الدهون بـ "الدهون البنية". وتحرق الخلايا الدهنية البنية الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع لطاقة لتنتج الحرارة في الجسم عن نيا وبدأ يرسم خططاً لمستقبلهما معاً، لكن تونيا لم تكن تبادله الحب، بل كانت مجرد محتالة. يقول توماس: "كان هناك الكثير من القواسم المشتركة الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع بيننا، كنا نتحدث يومياً على مدى سبعة أشهر. كانت جميلة ومرحة ولطيفة". ويضيف: "عندما أنظر إلى الوراء الآن، لا أستطيع أن أصدق كيف تمكنت من ا الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع ستغلالي بهذه السهولة، فلم يخطر ببالي أنها كانت تستدرج...

ما هي أسباب انهيار سلسلة مطاعم جيمي الشهيرة في بريطانيا؟

انهارت سلسلة مطاعم الطاهي الشهير جيمي أوليفر ووضعت تحت إدارة معنية بإجراءات الإفلاس في خطوة تهدد مستقبل ألف وظيفة في أفرع المطعم. وبعد عشر سنوات من افتتاح الم طعم، انتقدت ماريانا أولوغلين، بصحيفة "صنداي تايمز"، ط بق "تالياتيلي (شعرية إيطالية) بالكمأ" في مطعم جيمي في ويستفيلد ستارتفورد. وقالت : "مستنقع ف ظيع من الصلصة المالحة، بني اللون عليه غبار نبات جو زة الطيب. وقطع صغيرة سوداء، غير مقشرة، لنبات الكمأ لا طعم لها أشبه ببراز الفئران في حساء". ووُضعت سلسلة المطاعم التي تحمل اس م الطاهي الشهير، مع العلامتين التجاريتين "باربيكوا" و "فيفتين"، بعد ثمانية أشهر من التعليق الناقد، تحت إدارة معنية بإجراءات الإفلاس على نحو يهدد ألف وظيفة. وأنحى أوليفر بلائمة انهيار الم طاعم على صعوبات تواجه بيئة العمل، وذلك في رسالة بريد إلي كتروني أرسلها إلى العاملين صباح يوم الثلاثاء. وقد انخفض عدد فروع سلسلة مطاعم "سترادا" الإيطالي ة، التي كانت منافسة في يوم من الأيام لمطاعم جيمي، إلى ثلاثة أفرع فقط، بينما اضطرت سلسلة مطاعم "كارلو...