Skip to main content

सानिया को शोएब अख़्तर ने बदक़िस्मत ख़ातून क्यों कहा

क्रिकेट वर्ल्ड कप में 16 जून को पाकिस्तान की भारत से हार के बाद भारत की टेनिस स्टर सानिया मिर्ज़ा इस बार पाकिस्तान में निशाने पर हैं.
पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने भी सानिया को ट्विटर पर कई सलाह दे डाली. इस सलाह के बाद सानिया बिफर पड़ीं और वीना मलिक को ब्लॉक कर दिया.
अब पूरे मामले पर पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर सामने आए हैं. उन्होंने सानिया को बदक़िस्मत ख़ातून कहा है.
शोएब अख़्तर ने कहा, ''सानिया एक बदक़िस्मत ख़ातून हैं जो कुछ भी कर लें लेकिन हिन्दुस्तान और पाकिस्तान में निशाने पर आ ही जाती हैं. सानिया को लोग बेमतलब के निशाने पर लेते हैं. अगर वो अपने पति के साथ खाना खाने गई हैं और उनका छोटा बच्चा भी है, तो इसमें क्या ज़ुर्म कर दिया?''
शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है, ''उन्होंने पाकिस्तानी से शादी कर ली तो इसके लिए हिन्दु्स्तान से आलोचना झेलनी पड़ी अब जब पाकिस्तान मैच हारा तो इसकी ज़िम्मेदारी भी उन्हीं के ऊपर डाली जा रही है. आप किसी के परिवार के बारे में कैसे कुछ कह सकते हैं? वो पिछले दो महीने से मिल नहीं पा रही थीं. क्या पति-पत्नी मिल भी नहीं सकते हैं?''
शोएब अख़्तर ने कहा, ''शोएब मलिक परफॉर्म नहीं कर पा रहा है तो इसमें सानिया की क्या ग़लती है? सानिया ने साथ में खाना खा लिया इसलिए पाकिस्तान हार गया? मुझे बहुत दुख होता है जब किसी ख़ातून को जबरन घसीटा जाता है. क्या मैच से पहले आदमी पत्नी के साथ खाना नहीं खा सकता है?''
पाकिस्तान के इस पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे से अपने रिश्तों की अफ़वाह पर भी सफ़ाई दी है. शोएब ने कहा, ''मेरा सोनाली बेंद्रे से कभी अफेयर नहीं रहा है और न कभी मुलाक़ात हुई है. मैंने सोनाली को फ़िल्में ज़रूर देखी हैं और वो एक ख़ूबसूरत ख़ातून हैं. लेकिन कभी उनका प्रशंसक नहीं रहा. वो हिम्मती हैं और कैंसर से जूझकर वापस आई हैं. इसके बाद मैं उनका प्रशंसक हुआ. उनकी हिम्मत की मैं प्रशंसा करता हूं.''
शोएब अख़्तर ने पाकिस्तान की हार पर कहा कि हिन्दुस्तान बड़ी टीम है और अच्छा खेला इसलिए जीत मिली. दुख बस इस बात का है कि कप्तानी बिना ब्रेन के की जा रही है.
शोएब ने कहा, ''पाकिस्तान का कप्तान यह फ़ैसला ही नहीं ले पा रहा है कि पहले बैटिंग करनी चाहिए या बॉलिंग.''
उन्होंने कहा, ''वर्ल्ड कप के बाद हमारी टीम से कम से सात लड़के बाहर होंगे. ये कैसी प्लानिंग है? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आख़िर करना क्या चाह रहा है? जिन्होंने खिलाड़ियों का चयन किया है उनका भी उतना ही दोष है. आप इंसान के बच्चों को टीम में लाना शुरू करें और रणनीति बनाएं. इंग्लैंड की बेकार क्रिकेट टीम थी लेकिन आज वो रणनीति के दम पर ही शीर्ष पर है. पाकिस्तान को औसत दर्जे के लोगों से बाहर निकलना होगा.''
सानिया मिर्ज़ा की वीना मलिक ने जंक फूड वाले रेस्ट्रॉन्ट आर्ची में अपने बच्चे को ले जाने का आरोप लगाते हुए ट्वीट कर आलोचना की थी. इसके साथ ही वीना ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि बाहर का डिनर खिलाड़ियों की फिटनेस पर बुरा असर डालता है.
वीना मलिक ने ट्वीट किया है, ''सानिया मैं आपके बच्चे को लेकर बहुत चिंतित हूं. आप लोग बच्चे के साथ शीशा पैलेस में हैं क्या यह ख़तरनाक नहीं है? जहां तक मुझे पता है कि आर्ची जंक फूड के लिए जाना जाता है और यह एथलीट/लड़कों के लिए ठीक नहीं होता. क्या आपको यह नहीं पता है कि आप मां हैं और ख़ुद भी एथलीट हैं.''
वीना मलिक के इस ट्वीट सानिया मिर्ज़ा बुरी तरह से भड़क गई थीं. सानिया ने कहा था कि मैं अपने बच्चे का ख्याल कैसे रखूं यह बाक़ी दुनिया या वीना मलिक की चिंता नहीं है.
सानिया ने ट्वीट किया था, ''वीना मैं अपने बच्चे को शीशा पैलेस लेकर नहीं गई थी. इन सबके लिए आपको और बाक़ी दुनिया की चिंता नहीं होनी चाहिए. मैं अपने बच्चे का ख्याल किसी से भी कम नहीं रखती हूं. दूसरी बात यह कि मैं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की न तो डाइटीशियन हूं और न ही उनकी मां, प्रिंसिपल या शिक्षक.''

Comments

Popular posts from this blog

बंदूकों के साये में अफ़ग़ानों को ऐसे हुआ क्रिकेट से इश्क़

हाल ही में दुबई में खेले गए एशिया क प क्रिकेट का ख़ि ताब भले ही भारतीय टीम ने जीता हो, लेकिन जिस टीम ने सभी का दिल जीता वह थी अफ़गानिस्तान. अफ़ग़ानिस्तान फ़ाइनल तक नहीं पहुंच पाया लेकिन फ़ाइनल खेलने वाली दोनों ही टीमों यानी भारत और बांग्लादेश के ख़िलाफ़ उसने अपने मैच में सांसें रोक देने वाला प्रदर्शन किया. ग्रुप स्टेज के मैच में अफ़गान टीम बांग्लादेश और श्रीलंका को मात देकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्था न पर रही, तो सुपर-4 चरण में भी इस टीम ने लाजवाब प्रदर्शन किया. यहां अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान को जीत दर्ज करने के लिए नाकों चने चबवाए तो वहीं भारत जैसी मज़बूत टीम के ख़िलाफ़ टाई मैच खेल स भी को हैरान कर दिया. आमतौर पर अफ़ग़ानिस्तान की पहचान वहां चलने वाले गृहयुद्ध, हमले और तबाही दर्शाते मंज़र ही होते हैं. लेकिन इन सबके बीच वहां क्रिकेट की पौध कैसे उगने लगी, इसकी कहानी भी कम दिलचस्प नहीं. दरअसल क्रिकेट का खेल अफ़ग़ानिस्तान की सीमाओं में पाकिस्तान के रास्ते घुसा. साल 1990 के दौर में पाकिस्तान में रहने वाले अफ़ग़ान रिफ्यूजी जब अपने देश लौटे तो अपने साथ क्रिकेट की विरासत भी ले...

ما هي أسباب انهيار سلسلة مطاعم جيمي الشهيرة في بريطانيا؟

انهارت سلسلة مطاعم الطاهي الشهير جيمي أوليفر ووضعت تحت إدارة معنية بإجراءات الإفلاس في خطوة تهدد مستقبل ألف وظيفة في أفرع المطعم. وبعد عشر سنوات من افتتاح الم طعم، انتقدت ماريانا أولوغلين، بصحيفة "صنداي تايمز"، ط بق "تالياتيلي (شعرية إيطالية) بالكمأ" في مطعم جيمي في ويستفيلد ستارتفورد. وقالت : "مستنقع ف ظيع من الصلصة المالحة، بني اللون عليه غبار نبات جو زة الطيب. وقطع صغيرة سوداء، غير مقشرة، لنبات الكمأ لا طعم لها أشبه ببراز الفئران في حساء". ووُضعت سلسلة المطاعم التي تحمل اس م الطاهي الشهير، مع العلامتين التجاريتين "باربيكوا" و "فيفتين"، بعد ثمانية أشهر من التعليق الناقد، تحت إدارة معنية بإجراءات الإفلاس على نحو يهدد ألف وظيفة. وأنحى أوليفر بلائمة انهيار الم طاعم على صعوبات تواجه بيئة العمل، وذلك في رسالة بريد إلي كتروني أرسلها إلى العاملين صباح يوم الثلاثاء. وقد انخفض عدد فروع سلسلة مطاعم "سترادا" الإيطالي ة، التي كانت منافسة في يوم من الأيام لمطاعم جيمي، إلى ثلاثة أفرع فقط، بينما اضطرت سلسلة مطاعم "كارلو...