ब्रिटेन में रहने वाले कश्मीरियों ने भारत प्रशासित कश्मीर में जारी प्रतिबंधों के ख़िलाफ बुधवार को लंदन में विरोध प्रदर्शन किया.
इसे 'फ़्रीडम मार्च' का नाम दिया गया. शुरू में यह मार्च शांतिपूर्ण था लेकिन भारतीय उच्चायोग के पास पहुंचकर इसने उग्र रूप ले लिया.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने वहां पत्थर, अंडे, टमाटर और जूते-चप्पल फेकें.
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है कि प्रदर्शनकारियों ने वहां स्मॉग बम और बोतलें फेकीं और भारतीय उच्चायोग की खिड़कियां तोड़ने की कोशिश की.
भारतीय उच्चायोग ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें खिड़की का कांच चटका हुआ है. समाचार एजेंसी पीए के मुताबिक, इस मामले में दो लोग गिरफ़्तार किए गए हैं
बीते वर्ष जब भारतीय महिला क्रिकेट
टीम वर्ल्ड टी20 खेल रही थी तब पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के बाद टीम की सबसे अनुभवी क्रिकेटर मिताली राज ने कहा था कि 'हो सकता है टी20 का यह मेरा आख़िरी वर्ल्ड कप हो.
मिताली
ने टी20 से संन्यास के संकेत देते हुए कहा था, "टीम में बहुत कुछ बदल गया
है, बहुत-सी युवा लड़कियां टीम में आ गई हैं. मेरा मानना है कि टीम अब सैटल
हो रही है, इसलिए हो सकता है कि टी-20 फॉर्मेट का ये मेरा आख़िरी वर्ल्ड
कप हो."अब साढ़े नौ महीने बाद और 2020 टी20 वर्ल्ड कप से ठीक छह महीने पहले उन्होंने टी20 से संन्यान लेने की घोषणा कर दी.
2006 में जब भारतीय टीम पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी20 खेलने उतरी थी तब टीम की बागडोर मिताली के ही हाथों में थी. यानी मिताली के नाम 'टी20 फॉर्मेट की पहली महिला कप्तान' होने का रिकॉर्ड हमेशा के लिए बना रहेगा.
इसके बाद मिताली ने 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों और तीन वर्ल्ड टी20 में टीम की कप्तानी की. उन्होंने श्रीलंका (2012), बांग्लादेश (2014) और भारत (2016) में टीम की कप्तानी की.
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार मिताली ने 89 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 37.52 की औसत से 2,364 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 17 अर्धशतक जड़े जबकि एक पारी में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 97 रहा. क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में मिताली का का स्ट्राइक रेट 96.33 रहा.
बीते वर्ष मिताली ने 105.89 के स्ट्राइक रेट से 22 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले और इसमें 6 अर्धशतक और 35.93 की औसत से 575 रन बनाए. इसी दौरान वे अपने करियर की सबसे बड़ी पारी (नाबाद 97 रन) भी खेलीं.
- अब तक टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी मिताली के ही नाम है.
- टी20 में दो हज़ार रन बनाने वाली मिताली पहली और एकमात्र भारतीय महिला क्रिकेटर भी हैं.
- रनों के मामले में अंतरराष्ट्रीय टी20 में मिताली कुल मिलाकर छठे पायदान पर हैं.
- मिताली ने अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप इसी वर्ष गुवाहाटी में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेला. जिसमें उन्होंने 32 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए.
Comments
Post a Comment