जून के महीने में केंद्र सर कार द्वारा प्राइवे ट सेक्टर के लोगों के लिए निकाले गए जॉइंट सेक्रेटरी के 10 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था. जिसमें यूपीएससी की परीक्षा दिए बगैर भी सरकार में बड़ा अधिकारी बनने का मौका दिया जा रहा है. वहीं, अब इन 10 पदों पर आवेदन आए हैं. बता दें, सरकार ने लैटरल एंट्री के माध्यम से 10 जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन मांगे थे. इसके तहत प्राइवेट सेक्टर के लोग अनुबंध के तहत सरकार से जुड़ सकते हैं. अधिकारियों के मुताबिक इन पदों के लिए 6, आवेदन मिले हैं. ये पद राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा, आर्थिक मामले, कृषि और कृषक कल्याण, सड़क परिवहन तथा राजमार्ग, पोत परिवहन, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा वाणिज्य विभागों में निकाले गए हैं. इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 जुलाई थी. जानें- कितनी होगी सैलरी मोदी सरकार इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 1.44 लाख से 2.18 लाख रुपये प्रति महीना सैलरी देगी और इस सैलरी के साथ उम्मीदवारों को कई भत्ते औ र सुविधाएं भी स रकार की ओर से दी जाएगी. शॉर्ट लिस्ट का काम शुरू ...